#जुब्बल के धार गांव में भीषण अग्निकांड, #चार मकान जलकर राख; देर रात लगी आग से मची अफरा-तफरी
#जुब्बल के धार गांव में देर रात करीब 11 बजे #अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि मकानों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
#प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की #चपेट में अनिल धान्य, हरनाम सिंह, नरेंद्र सिंह और मोहन सिंह के मकान आए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियों तथा प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
#एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि दोबारा आग फैलने की आशंका को देखते हुए मौके पर निगरानी रखी जा रही है।
#प्रशासन की टीम ने अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
#इस भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। अब प्रशासन की नुकसान की रिपोर्ट और राहत संबंधी कार्रवाई पर लोगों की नजर है।
#जुब्बल #धारगांव #अग्निकांड #आग #शिमला #हिमाचलप्रदेश #FireIncident #HimachalNews #Jubbal #HimachalMentor