कहरा: कला भवन में प्रमंडल स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, 250 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया
सहरसा में रविवार को प्रमंडल स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कला भवन, सुपर मार्केट में किया गया। इसमें दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के 250 से अधिक छात्रों ने निशुल्क भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 10 तक के प्रत्येक कक्षा से टॉप चार छात्रों को मोमेंटो, परीक्षा पैड, कलर किट और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।