गुमला: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, युवती के आठ माह की गर्भवती होने पर युवक ने शादी से किया इनकार
Gumla, Gumla | Jun 16, 2025 सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने एसपी व सदर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही एक सहपाठी युवक पर शादी का झांसा देकर नाजायज संबंध बनाने व उसके आठ माह के गर्भवती होने के बाद अब शादी से इनकार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने एसपी व थाना से न्याय की मांग की है। कहा 6 साल पूर्व नाबालिक समय से ही वह शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है।