साहेबगंज: बस की टक्कर से राजेपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह जख्मी
बस की टक्कर से राजेपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी पुलिस गाड़ी बारात को साइड देने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान एक बस ने आगे से ठोकर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे में पुलिस वाहन और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बस को राजेपुर थाना ले जाकर जब्त कर लिया है।