तिलहर: कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन, एडीएम वित्त एवं राजस्व ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
दरअसल शनिवार को तिलहर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने की। इस मौके पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे फरियादियों की एडीएम ने समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराया। इस दौरान करीब 6 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।