हिलसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर, हिलसा में सरकारी कार्यालयों व विभिन्न स्थानों पर दीप जलाए गए
Hilsa, Nalanda | Sep 18, 2026 विश्वकर्मा पूजा के दिन बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होने के कारण हिलसा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं अन्य स्थानों पर दीप जलाकर जन्मदिन मनाया गया। हिलसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल, बिहार रोड स्थित बाबा अभयनाथ धाम सहित विभिन्न स्थानों पर दीप जलाए गए।