रामपुर: हमसफर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक दूसरे बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग घायल
Rampur, Rampur | Jul 13, 2024 कोतवाली गंज क्षेत्र के हमसफर चौराहे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक दूसरे का एक सवार को टक्कर मार दी, जिससे दूसरे बाइक पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भेजा है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उधर अज्ञात बाइक सवार युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है।