कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बनकटिया गांव के पश्चिम स्थित बाग से पकड़े गए आरोपियों के पास से एक .32 बोर पिस्टल, चार तमंचे, कारतूस, तीन मोबाइल, 750 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने असलहे खरीदकर लोगों को डराने-धमकाने की बात स्वीकार किया है