कन्नौज: रानीचाह मोहल्ले में एक परिवार के 2 पक्षों में मारपीट, दंपत्ति समेत 3 लोग हुए घायल
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के रानीचाह मोहल्ले में मारपीट की घटना सामने आई है। एक परिवार के ही दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। महिला ने पति, बेटे समेत 3 के घायल होने की बात कही है। महिला ने दूसरे पक्ष पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है जिसमें उसके कपड़े फटने की बात भी कही गई। सोमवार की सुबह यह विवाद होने की जानकारी सामने आई है।