कन्नौज: झांसी घटना के बाद कन्नौज जिला अस्पताल में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर आग बुझाने से जुड़े उपकरणों की जांच की
झांसी के मेडिकल कॉलेज में हुई आग की घटना के बाद कन्नौज जिले के जिला अस्पताल में अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव से जुड़े उपकरणों की जांच की है। रविवार को जिला अस्पताल पहुंची थी जहां के कई वार्डों में जाकर उपकरण जांचे गए। इस कार्यवाही के दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ शक्ति बसु भी मौजूद रहे थे।