कन्नौज: जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
जनपद कन्नौज के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित आरोग्य मेले के दौरान 1318 मरीज स्वास्थ्य मेले पर पहुंचे। कन्नौज मुख्य चिकित्सा अधिकारी के हवाले से जानकारी सामने आई है।