कन्नौज: गढ़िया बलिदासपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, एक पक्ष की महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना को लेकर एक पक्ष से जुड़ी महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। महिला के द्वारा मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है।