गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में भीषण गर्मी से कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं 11 बजे तक
गया जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।गया डीएम शशांक शुभंकर ने सोमवार की दोपहर 12 बजे निर्देश जारी किया है। जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह स्थगित रहेंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 11:00 बजे तक ही संचालित होगी।