छतरपुर: कुर्रा में खेत में सो रहे व्यक्ति को सांप ने काटा, अस्पताल में मृत घोषित, पोस्टमार्टम हुआ
ईशानगर थाना क्षेत्र के कुर्रा के रहने वाले मुन्नीलाल कुशवाहा अपने खेत पर सो रहें थे जहां उन्हें सांप ने सोते समय काट लिया,जिन्हें छतरपुर के प्राइवेट अस्पताल लें जाया गया,जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। आज 30 मई दोपहर 12:30 बजे पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया है।