गुना नगर: फतेहगढ़ पुलिस ने छाबड़ा रोड से डीएपी खाद से भरा मिनी ट्रक पकड़ा, 150 कट्टे बिना दस्तावेजों के थे
गुना जिले में खाद की कालाबाजारी और अवैध परिवहन पर फतेहगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई की। 27 मई को एसडीओपी विवेक अष्ठाना ने बताया, 26 27 मई रात राजस्थान के छाबड़ा रोड पर पुलिस ने वाहन चेकिंग में डीएपी खाद की 150 कट्टे से भरे मिनी ट्रक को पकड़ा है। ड्राइवर के पास कोई भी दस्तावेज नही मिले अवैध खाद परिवहन में ट्रक जप्त कर कृषि और राजस्व विभाग को सूचना दी गई है।