पथरिया: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले के धार्मिक स्थल मदकूद्वीप में रामाश्रय और गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की और कन्या पूजन में भाग लिया। उन्होंने मदकूद्वीप के मंदिर संग्रहालय का भी अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया।