रुदौली: रुदौली पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
खबर रुदौली कोतवाली क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार की दोपहर में कोतवाल रुदौली संजय मौर्या ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत न्यायालय में चल रहे मुकदमें के दो वारंटियों पूरे खान निवासी जगदीश पुत्र सीताराम और भेलसर निवासी इरफान पुत्र मुनन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है ।