रुदौली: रुदौली पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को मुस्काबाद हलीम नगर पुलिया के पास से पकड़ा, भेजा जेल
खबर रुदौली कोतवाली क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार की दोपहर में कोतवाल रुदौली संजय मौर्या ने बताया कि थाने में हत्या के प्रयास में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त सुरेश दुबे पुत्र राज नारायण दुबे निवासी ग्राम हलीम नगर कोतवाली रुदौली को मुस्काबाद हलीम नगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया है ।