रुदौली: BP मवई के पास ट्रैक्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ BJP नेता की 1 महीने 3 दिन बाद मौत, क्षेत्र में शोक
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र के बीपी मवई के पास की है, जहां बीते 22 फरवरी को क्षेत्रीय वरिष्ठ भाजपा नेता दुल्लापुर निवासी राम मदन गुप्ता ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल होकर कोमा में चले गए थे, एक महीने 3 दिन तक लगातार मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते मंगलवार की शाम को उनकी मृत्यु हो गई, बुधवार की दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया ।