सूरजपुर: खाद्य सुरक्षा अभियान शुरू, अपंजीकृत दुकानों पर कार्रवाई, बिश्रामपुर में दुग्ध नमूने जांचे गए
सूरजपुर में प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अभियान की शुरुआत करते हुए दुकानों का सघन निरीक्षण किया। पहले दिन पुराने बस स्टैंड चौपाटी और अग्रसेन चौक की दुकानों की जांच कर बिना पंजीयन संचालित व्यवसायियों को नोटिस जारी किए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा व पुलिस अधिकारी शामिल रहे। दूसरे दिन बिश्रामपुर में दुग्ध व दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए पनीर के नमूने लिए गए।