चांपा: पचोरी गांव के तालाब किनारे युवक ने किया जहर का सेवन, मौके पर हुई युवक की मौत, मृतक कमरीद गांव का निवासी था
जांजगीर चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र के पचोरी गांव के तालाब किनारे युवक ने जहर का सेवन कर लिया है और युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि कमरीद गांव निवासी शांति लाल यादव ने पचोरी गांव के तालाब किनारे जहर का सेवन कर लिया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.