अलीगढ़ में GST टीम पर ₹50 हजार मांगने का आरोप, बिल आने के बाद भी माल ले जाने पर अड़े अधिकारी, एसोसिएशन के विरोध के बाद बिना कार्रवाई लौटे,अलीगढ़। आगरा रोड पर चिरंजीलाल स्कूल के पास जीएसटी टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। व्यापारी सौदान सिंह का ढलाई का माल लेकर जा रहे व्यक्ति को अधिकारियों ने रोककर बिल मांगा। बिल मौके पर नहीं मिलने पर टीम माल को ताला नगरी स्थित कार्यालय ले जाने लगी। सूचना पर इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष वाईके गुप्ता साथियों के साथ पहुंचे। तब तक बिल भी आ गया, लेकिन अधिकारी माल ले जाने पर अड़े रहे। ढलाई करने वाले ने ₹50 हजार मांगने का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद अधिकारी माल को क्लीनचिट देकर लौट गए। अधिकारियों ने आरोपों पर जवाब नहीं दिया।
#Aligarh #GSTDepartment #BusinessNews #AligarhNews # व्यापारी
Koil, Aligarh | Oct 11, 2026