चांपा: चांपा थाना में भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ चालान पर गरमाया माहौल, पुलिस से हुई तीखी बहस
जांजगीर के चांपा थाना परिसर में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक भाजपा कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल का चालान किए जाने पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता और कार्यकर्ता थाना पहुंच गए। चालान की कार्रवाई को लेकर न सिर्फ विरोध किया गया, बल्कि पुलिस पर दबाव बनाते हुए कथित रूप से चेतावनी भरे शब्द भी कहे गए।