रावला: रावला क्षेत्र में तूफानी बारिश से विद्युत आपूर्ति ठप, गिरे विद्युत पोल
रावला क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक मौसम में बदलाव आया बदलाव के साथ ही क्षेत्र के अंदर तूफानी बारिश शुरू हो गई तेज आंधी और तूफानी बारिश के चलते जगह-जगह विद्युत पोल नीचे गिर गए। तो वही कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई वही सडको पर भी जगह-जगह पानी इकट्ठा हो गया। कृषि उपज मंडी समिति में पड़ी जिन्सो को भी नुकसान हुआ है।