महागामा: कुशहा मैदान के पास लावारिस नवजात बच्ची मिली, मानवता ने बढ़ाया हाथ
Mahagama, Godda | Sep 29, 2026 कुशहा फील्ड के पास लावारिस मिली नवजात बच्ची, मानवता ने बढ़ाया हाथ। महागामा थाना क्षेत्र के कुशहा फील्ड के समीप मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को सड़क किनारे एक परित्यक्त नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची के मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया गया कि नवजात बच्ची को सड़क किनारे अकेला छोड़ दिया गया था।