😢 खेत में काम करते समय बिगड़ी तबीयत, वृद्ध किसान की मौत
📍 जसवंतनगर क्षेत्र में बुधवार को खेत में काम कर रहे एक 70 वर्षीय वृद्ध किसान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार उन्होंने अधिक गर्मी लगने और सीने में जलन की शिकायत की थी, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई।
🏥 परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
👨⚕️ चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी के कारण हार्ट अटैक की आशंका हो सकती है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।
🌡️ लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों से सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय धूप में अधिक देर तक काम न करने की अपील की जा रही है।
💐 दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।
#Jaswantnagar #Etawah #BreakingNews #HeatWave #DPSChannel #MohammadAsifKhan