🚨 दूध से भरी पिकअप हाईवे पर डीसीएम से टकराई, चालक घायल! 🚨
📍 जसवंतनगर | इटावा
मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसपीएस ग्लोबल स्कूल के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिकोहाबाद से इटावा की ओर दूध के ड्रम लेकर जा रही पिकअप (UP79AT2425) अचानक स्टियरिंग जाम होने के कारण आगे खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी।
💥 टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप चालक शिवप्रताप पुत्र जसवंत सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया।
🚔 हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया।
👀 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर सामान्य आवाजाही थी, लेकिन पिकअप की स्टियरिंग अचानक जाम होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।
⚠️ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
🙏 ईश्वर से घायल चालक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
👉 सड़क पर वाहन चलाते समय वाहन की तकनीकी जांच अवश्य कराएं।
#Jaswantnagar #Etawah #RoadAccident #HighwayAccident #PoliceAction #BreakingNews #UPNews #EtawahNews #DPSChannel #MohammadAsifKhan #JaswantnagarNews #AccidentNews #ViralNews #FacebookNews 🚨🚑🚔