मुशहरी: कलयुगी मां की हैवानियत: चंद पैसों के लिए बेटी को बेचने की कोशिश, विरोध करने पर चलती गाड़ी से फेंका
मुजफ्फरपुर से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। बाजार समिति के पास बुधवार दोपहर एक कलयुगी मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी को पैसों के लालच में ऑर्केस्ट्रा में बेचने की कोशिश की। पीड़ित बच्ची के मुताबिक, उसकी मां पहले से ही एक ऑर्केस्ट्रा संचालक से सौदा कर चुकी थी और उसे