जनपद – मऊ ।
दुर्गा पूजा व दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा दोहरीघाट क्षेत्र में पैदल गस्त व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया ।
आज दिनांक 18.10.2026 को दुर्गा पूजा व दशहरा त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा क्षेत्राधिकारी घोसी श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी व प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कस्बा में पैदल गस्त/ भ्रमण किया गया तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल /घाट थाना क्षेत्र दोहरीघाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्ग / स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए । त्यौहार के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी गश्त, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाए । दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल दोहरीघाट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
मऊ पुलिस आमजन से अपील करती है कि आगामी नवरात्रि पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें । जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मऊ पुलिस प्रतिबद्ध है ।