धनौरा: गजरौला में चाय-पकौड़ी के खोखे में लगी भीषण आग, हजारों का नुकसान; आग लगाने की आशंका
गजरौला शहर में भानपुर रेलवे फाटक के पास रखे चाय-पकौड़ी के खोखे में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर खोखे में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में हजारों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, खोखे के आसपास बिजली की कोई लाइन नहीं है। ऐसे में लोगों ने आग लगने के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए दावा किया कि आग।