इंद्रगढ़: इन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर किया विरोध प्रदर्शन
इन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि किसी कर्मचारी का 4 माह का तो किसी कर्मचारी का 8 माह का वेतन बकाया होने परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान को लेकर कई बार चिकित्सा प्रभारी को अवगत करवा दिया।