इंद्रगढ़: इंद्रगढ़ इंद्राणी बांध पर राष्ट्रीयपक्षी मोर का शिकार करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया, भेजा जेल
इंद्रगढ़ वन विभाग ने इंद्राणी बांध पर विगत दिनों राष्ट्रीय पक्षी 4 मादा मोर का शिकार करने के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इंद्रगढ़ क्षेत्रीय वन अधिकारी दुर्गेश कहार ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।