इंद्रगढ़: कोटा संयुक्त निदेशक ने लाखेरी ब्लॉक के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, आवश्यक दिशा निर्देश दिए
विद्यालयों का संयुक्त निदेशक शिक्षा कोटा सांभा जी तेजकरण कंवर ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर ग्रामीण में नामांकन वृद्धि रिपोर्ट परीक्षण रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने मूवमेंट, अरेंजमेंट रजिस्टर प्रतिदिन संधारित करने और वृक्षारोपण में पौधों की सार संभाल के निर्देश दिए।