पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा- पीके राजनीति में चेहरा चमकाना चाहते हैं
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी पर अब राजनीति शुरु हो गयी है। पूरे मामले पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पटना स्थित सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है।