पटना ग्रामीण: पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारकर किया गिरफ्तार, सुबह 5 बजे गांधी मैदान खाली कराया
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वो 2 जनवरी की शाम 5 बजे से आमरण अनशन पर थे। पटना पुलिस ने सोमवार सुबह 5 बजे गांधी मैदान से उन्हें जबरन हटाया है। इस दौरान भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। हटाने के दौरान एक पुलिस ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ भी मारा है।