श्री विद्यासागर मांगलिक धाम में गुरुवार सुबह विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर जीतो चित्तौड़गढ़ चैप्टर और श्री महावीर जैन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ। करीब 2000 श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप कर विश्व शांति, एकता और सद्भावना की प्रार्थना की।