हरसूद: लोक अभियोजन अधिकारी के पदों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Harsud, Khandwa | Mar 26, 2026 मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा हाल ही में मध्य प्रदेश के न्यायालयों में रिक्त पड़े जिला लोक अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए विज्ञापन जारी किया है। जिसमें अभ्यर्थियों की आयु गणना 1 जनवरी 2027 से किए जाने का प्रावधान किया गया है। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।