कासगंज: सोरों के सभासदों ने चैयरमेन के साथ डीएम को ज्ञापन दिया, मेला स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य रोकने की मांग की
सभासदों ने डीएम से मांग की है कि सोरों की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर मानी जाने वाली मेला भूमि को पुनः नगर पालिका परिषद को वापस दिलाया जाए। इससे क्षेत्र की परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रह सकेगी। साथ ही, उन्होंने प्रस्तावित साइबर थाना निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोके जाने की भी मांग की।