उज्जैन ग्रामीण: ग्राम सुहागपुरा में घरेलू विवाद के चलते महिला ने जहर खाया, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
ग्राम सुहागपुरा में रहने वाली पवनबाई पति तूफानसिंह ने अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि महिला का घरेलू विवाद हो गया था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है।मर्ग कायम कर जाँच मे लिया है