शिकोहाबाद: यूटा ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन
परिषदीय शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) फिरोजाबाद ने आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय से मुलाक़ात कर शुक्रवार दोपहर तीन बजे क़रीबन एक मांग पत्र सौंपा। यह कदम यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में उठाया गया, जिसमें समस्याओं के शीघ्र निवारण की पुरज़ोर माँग की गई।