नवाबगंज: किसान नेता अतुल अंजान को श्रद्धांजलि: 3 मई को बाराबंकी में जुटेंगे देश भर के क्रांतिकारी नेता
महान कम्युनिस्ट विचारक और किसान नेता अतुल कुमार अंजान को श्रद्धांजलि देने के लिए 3 मई को बाराबंकी में देश भर के कई प्रमुख नेता जुटेंगे।इनमें क्रांतिकारी किसान नेता वेंकैय्या रावुला, महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध किसान नेता राजन क्षीरसागर और रत्ना सिंह जैसे नाम शामिल हैं। बाराबंकी के पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया भी इस श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहेंगे।