गुलाना: गुलाना क्षेत्र में गेहूं खरीदी शुरू, मुख्यमंत्री के संकल्प के तहत अभियान का शुभारंभ
गुलाना क्षेत्र में किसानों के हित में शुक्रवार 12 बजे गेहूं खरीदी अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान मुख्यमंत्री के किसान कल्याण संकल्प के अंतर्गत शुरू हुआ है। सलसलाई के इलाही माता वेयरहाउस मदाना और पद्मनाभम वेयरहाउस बाडीगॉव में विधिविधान से पूजन-अर्चन कर खरीदी केंद्रों का उद्घाटन किया गया।