तारानगर: तारानगर में साहवा रोड़ पर बड़ा हादसा, कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
तारानगर में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा साहवा सड़क पर शहीद भगत सिंह चौक के पास हुआ।मृतकों की पहचान एमपी निवासी गजेंद्र सिंह और उनके पिता रमेश के रूप में हुई है।दोनों तारानगर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करके आ रहे थे।बताया कि दोनों मजदूरी कर बाजार से लौटते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।