झालरापाटन: झालरापाटन में 29 अक्टूबर को होगा मतदान, 20 नवंबर को आएंगे रिजल्ट, सरपंचों के लिए 31 अक्टूबर को होगी वोटिंग
पंचायत राज चुनाव की घोषणा कर दी गई है। झालरापाटन में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव 29 अक्टूबर को होंगे। इनका परिणाम 20 नवंबर को आएगा। इसी प्रकार सरपंच पद के लिए चुनाव 31 अक्टूबर को होंगे। इनकी मतगणना मतदान के बाद ही की जाएगी और उसी रात नतीजे आ जाएंगे।