हज़ारीबाग: 200 फीट की अनुमति पर 500 फीट बोरिंग का आरोप, निगम ने रुकवाया कार्य
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के मटवारी स्थित कृष्णापुरी गली नंबर-4 में घरेलू उपयोग के लिए 200 फीट बोरिंग की अनुमति लेकर लगभग 500 फीट तक बोरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार को सुबह एग्यारह बजे स्थानीय लोगों की शिकायत पर वार्ड पार्षद मन्नू पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के दौरान अनुमति एवं वास्तविक बोरिंग की गहराई में अंतर होने का दावा किया।