पटोरी: हसनपुर में अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल से बचाव की अहम जानकारी दी गई
समस्तीपुर के हसनपुर प्रखंड स्थित कुशल युवा कार्यक्रम कार्यालय में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के तहत अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी पंकज कुमार ने आग लगने के कारण और उससे होने वाले नुकसान को कम करने के उपाय बताए। उन्होंने आग लगने पर तुरंत 101 पर सूचना देने की सलाह दी।