जबलपुर: माढ़ोताल में परीक्षार्थियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, मास्टर चाबी से खोलता था गाड़ियों की डिक्की
जबलपुर की माढ़ोताल पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ी गाड़ियाँ निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मास्टर चाबी से डिक्की खोलकर मोबाइल और नगदी उड़ा देता था। ग्लोबल कॉलेज में परीक्षा देने आई अभ्यर्थी प्राची भोसले की शिकायत पर माढ़ोताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और प्रतीक उर्फ गोलू सोनी (उम्र 38 वर्ष) को हिरासत मे