महोबा: चंद्रपुरा गांव की महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, पति और ससुरालियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | Jun 23, 2026 रानी ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि शराबी पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई। पीड़िता पिछले पांच वर्षों से मायके में रहकर दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।