टिब्बी: टिब्बी में कल ब्लॉक स्तरीय मेधा रत्न सम्मान समारोह, सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
उपखण्ड़ क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मेधा रत्न सम्मान समारोह मंगलवार को कस्बे के आंबेडकर भवन सभागार में आयोजित होगा। सम्मान समारोह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में प्रवेशोत्सव अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार अरोड़ा ने जानकारी दी।