टीकमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 134वां संस्करण 808 बूथों पर सुना गया
आज टीकमगढ़ जिले के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया।भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि जिले के सभी मंडलों के 808 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134 वां संस्करण भव्य रूप में सुना गया, जिसमें खिलाड़ियों-एथलीट, किसानों,मौसम व नई सकारात्मक क्रिएटिविटी एवं भारतीय संस्कृति से संबंधित बात सुनी गई।